Kanatal Best Places To Visit
कनाताल - लेह लद्दाख की खूबसूरती यहाँ पर हैं। पहाड़ और देवदार के जंगलों में स्थित कनाताल एक खूबसूरत लेकिन छोटा पर्यटन स्थल है। Kanatal, Uttrakhand कनाताल , Delhi से 300 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ यह पर्यटन स्थल बहुत ही खूबसूरत हैं। अगर आप शांति की तलाश में हैं, शहरी जीवन से दूर, भीड़-भाड़ से अलग, कुछ समय अपने लिए जीना चाहते हैं, तो कानाताल आपके लिए एक परफेक्ट जगह होगी। New Delhi से सुबह की ट्रेन का या अपने गाड़ी का सफर, दोपहर में जाकर देहरादून में खत्म होगा। अगर ट्रेन से है तो देहारादून मे टैक्सी से Kanatal का सफर आपको तय करना होगा। जोकि ढाई से तीन घंटे का हैं, और अगर अपनी गाड़ी है तो कुछ खाने पीने के बाद यहा से निकल लीजिये। देहारादून से निकलते ही घुमावदार रास्ते और पहाड़िया आपको अपने आग़ोश में लेना शुरू कर देंगी। मसूरी की खूबसूरत पहाड़ों और घुमावदार रास्ते को देखते-देखते धनोल्टी और फिर कानाताल कब पहुंच जाएंगे, आपको पता भी नहीं चलेगा। यहाँ शाम को सनसेट का जो नजारा होता है, वो शब्दों में बयान नही किया जा सकता। ऐसा लगता हैं, कि चारों तरफ़ ...