मैक्लॉडगंज MacLeod Ganj बौद्धों का धार्मिक स्थान
मैक्लॉडगंज MacLeod Ganj ध र्मशाला Dharamshala से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित मशहूर पर्यटक स्थल मैक्लोडगंज, जहां बारिश की फुहार पड़ती है, तो शहर का हर हिस्सा जैसे खिल उठता है और मन अपने आप ही सैर करने को मचलने लगता है। धर्मशाला के दो हिस्से हैं अपर धर्मशाला और लोअर धर्मशाला। निचला हिस्सा धर्मशाला और ऊपरी मैक्लॉडगंज कहलाता है। Dharamshala बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा अपने शिष्यों के साथ यहां आकर बसे थे। मैक्लोडगंज बौद्धों का तीर्थ स्थल भी है। इस जगह को मिनी ल्हासा भी कहा जाता है। यहां की सबसे मशहूर जगह, दलाई लामा का मंदिर और उस से सटी नामग्याल मोनेस्ट्री है। पर्वत की ऊंची-नीची चोटियां पर बर्फ के निशान। चीड़ और देवदार के हरे-भरे पेड़ हर किसी के मन को अपनी ओर खींचते हैं। अपनी इस खूबसूरती की वजह से यहां की वादियों के मनमोहक दृश्य पर्यटकों के जेहन में हमेशा के लिए बस जाते हैं। Dharamshala/ Mcleodganj - यहां घूमने आने के लिए कम से कम दो-तीन दिन का समय निकालकर जरूर आएं। War Memorial Dharamshala वॉर मेमोरियल War Memorial...